Friday 16 September 2016

                                           पुस्तकालय नियम

1.    विद्यालय सभी छात्र और कर्मचारी पुस्तकालय के सदस्य हैं
2.    एक विद्यार्थी दो सप्ताह की अवधि के लिए एक बार में केवल दो पुस्तके जारी करवा सकता है।
3.    एक स्टाफ पूरे माह की अवधि के लिए एक समय में अधिकतम पांच पुस्तके जारी करवा सकता है।
4.    पुस्तकालय कालांश के दौरान विद्यार्थियोकों पुस्तके जारी की जाएगी। पढ़ाई के दौरान कोई पुस्तक जारी व वापस नहीं की जाएगी।
5.    पुस्तकालय की पुस्तकों, पत्रिकाओं और समाचार पत्र पर चिन्ह लगाना,अंडरलाईन अथवा लिखना सख्त मना है।
6.    संदर्भ पुस्तके और वर्तमान पत्रिकाएँ किसी भी सदस्य को जारी नहीं की जाएगी। इन्हे केवल पुस्तकालय मे ही पढ़ना है।
7.    यदि पुस्तके निर्धारित समयावधि मे नहीं लौटाई जाती तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा  और नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
8.    पुस्तकाध्यक्ष किसी भी पुस्तक को किसी भी समय लौटाने के लिए कह सकता है बशर्ते पुस्तक लौटाने की अवधि समाप्त न हुई हो।
9.    यदि पुस्तक खराब,फाड़ी अथवा खो जाती है तो संबधित विद्यार्थी/ स्टाफ को पुस्तक की वर्तमान बाजार कीमत अथवा पुस्तक लाकर देनी होगी।
10. कृपया सुनिश्चित करे कि पढ़ने के पश्चात पुस्तके,पत्रिकाएँ अथवा समाचार पत्र उनके निर्धारित स्थान पर वापस रखे।
11. सदस्य पुस्तकालय फर्नीचर और अन्य उपस्करों की अच्छी देखभाल करेंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि पुस्तकालय छोड़ते समय उसकी व्यवस्था वैसी ही हो जैसा कि जब आप आए थे।
12. पुस्तकालय में ड्रिंक और भोजन लाना मना है।
13. पुस्तकालय संगणक केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं। संगणक सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ न करे। इंटरनेट सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनुपालन करें।    
14. प्रत्येक विद्यार्थी/स्टाफ को विद्यालय छोड़ते/स्थानांतरण के समय पुस्तकाध्यक्ष से ”बेबाकी प्रमाणपत्र No Dues Certificate’  प्राप्त करना अनिवार्य है।

15. पुस्तकालय मे आदेशों का दृढ़तापूर्वक अनुपालन करे और मौन बनाए रखे। यदि बहुत आवश्यक हो धीरे बोले।

                                   
                                          (नई पुस्तकालय नीति 2012 के अनुसार)
                                                                                                                                        

No comments:

Post a Comment